Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : सोशल मीडिया ब्लागर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं कई एफआईआर दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 9, 2026

सोशल मीडिया ब्लागर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं कई एफआईआर दर्ज

ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ाते जा रही है ।ज्योति के खिलाफ विभिन्न थाना में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हल्द्वानी पुलिस ने वादी जूही चुफाल को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाने का आरोप लगाते हुए एक और मुकदमा ज्योति अधिकारी पर दर्ज कर दिया है।हल्द्वानी के मुखानी के बाद अब रुद्रपुर कोतवाली ,खटीमा, अल्मोड़ा में भी महिलाओं ने पुलिस को ज्योति अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है।किच्छा निवासी महिला ममता त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर ।ममता ने लिखा ज्योति ने कुमाऊं की महिलाओं को नाचने वाली फर्जी औरतें कहकर किया है सम्पूर्ण महिलाओं का अपमान, उनकी भावनाओं को पहुंचाई है ठेस।ज्योति पर कुमाऊं की महिलाओं, देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाए गए हैं।खुलेआम दराती लहराने का भी है आरोपगुरुवार को इसी मामले में हल्द्वानी में गिरफ्तार हो चुकी है ज्योति अधिकारी। फिलहाल 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल में बंद है ज्योति।शुक्रवार को ज्योति के वकीलों ने हल्द्वानी कोर्ट में लगाई है जमानत याचिका लगाई थी जिसे न्यायालय रिजेक्ट कर दिया अब ज्योति के परिजन हाई कोर्ट की शरण ले सकते हैं।फिलहाल ज्योति को तीन दिन जेल में बंद रहना पड़ेगा अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी। यहां से छूटने के बाद अन्य जगह मुकदमे दर्ज होने पर ज्योति को वहां की अदालतों के भी चक्कर काटने पड़ सकते हैं। फिलहाल ज्योति अधिकारी के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

जरूरी खबरें