रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर में रीवर ट्रेनिंग (खनन) की अनुमति देने की मांग।
Laxman Singh Bisht
Sat, Feb 28, 2026
पंचेश्वर में रीवर ट्रेनिंग (खनन) की अनुमति देने की मांग।
रीवर ट्रेनिंग बंद होने से सरकार को राजस्व का हो रहा नुकसान।
क्षेत्र वासियों को महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही है खनन सामग्री।
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र पंचेश्वर में प्रशासन के द्वारा रीवर ट्रेनिंग (खनन) कार्य पर रोक लगाई गई है। जिस कारण सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र वासियों को भवन निर्माण व अन्य कार्यों के लिए काफी महंगे दामों में खनन सामग्री खरीदनी पड़ रही है। लोगों ने कहा जिले में अन्य जगह खनन की अनुमति दी गई है सिर्फ पंचेश्वर क्षेत्र को छोड़कर ।लोगों ने कहा खनन बंद होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को काफी महंगे दामों में रेता बजरी उपलब्ध हो रहा है। खनन बंद होने से कई मजदूरो व घोड़े खच्चर वालों का रोजगार भी बंद हो गया है ।क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से पंचेश्वर क्षेत्र में रिवर ट्रेनिंग की अनुमति देने की मांग की है ।कहां पंचेश्वर में महाकाली नदी में अपार खनन सामग्री बर्बाद हो रही है जिसका जनहित में उपयोग हो सकता है तथा क्षेत्र के ग्रामीणों व घोड़ा खच्चर चलाने वालों को रोजगार भी मिल सकता है। ग्रामीणों ने कहा रिवर ट्रेनिंग ना होने से सरकार को भी लाखों रुपए की राजस्व की हानि हो रही है। कहा सरकारी योजनाओं के निर्माण व लोगों को भवन निर्माण के लिए चलथी क्षेत्र से काफी महंगे दामों में खनन सामग्री खरीदनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा पंचेश्वर में खनन को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। खनन होने से क्षेत्र वासियों को रोजगार भी उपलब्ध होता है तथा ग्रामीणों को सस्ते दरों में खनन सामग्री उपलब्ध होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पंचेश्वर क्षेत्र में रिवर ट्रेनिंग की अनुमति देने की मांग की है।