Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:100 बसो से लोहाघाट डिपो को मिली मात्र दो बस ऊंट के मुंह में जीरा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

100 बसो से लोहाघाट डिपो को मिली मात्र दो बस ऊंट के मुंह में जीरा।

बसों की कमी से जूझ रहा है उत्तराखंड परिवहन निगम का सबसे पुराना डिपो।

33 बसों के बेड़े से 11 बसे कर चुकी है समय पूरा। एक बस में लग चुकी है आग।चंपावत जिले का उत्तराखंड परिवहन निगम का सबसे पुराना लोहाघाट डिपो लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते यात्रियों को कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और डिपो में जो बसे है उनमें से कई बसें अपना समय पूरा कर चुकी हैं तथा कईयों की हालत बदहाल है। जिस कारण कई महत्वपूर्ण रूटों में बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड सरकार के द्वारा अभी 100 बसें खरीदी गई लोगों व रोडवेज कर्मियों को आशा थी कि कम से कम 15 बसे लोहाघाट डिपो को मिलेंगी जिससे डिपो की हालत सुधरेगी पर सरकार के द्वारा लोहाघाट डिपो को मात्र दो बसें थमा दी गई है जो कि ऊंट के मुंह में जीरा का काम कर रही है। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरेंद्र वर्मा के मुताबिक डिपो में बसों की भारी कमी है डीपो को कम से कम अभी 15 से 20 नई बसों की जरूरत है। उन्होंने बताया अभी डिपो को नई बसों में से सिर्फ दो बसें ही मिल पाई है ।जिन्हें देहरादून रोड पर चलाया जाएगा वर्मा ने बताया डिपो में फिलहाल 33 बसे हैं जिनमें से 11 बसे अपना समय पूरा कर चुकी है तथा एक बस में आग लग चुकी है। मामले में लोगों में गहरी नाराजगी है लोगों ने कहा लोहाघाट डिपो की हालत बद से बदतर होते जा रही है जो डिपो पहले कमाई के क्षेत्र में नंबर वन था। अब बसो की कमी के चलते काफी नीचे आ चुका है। लोगों ने सरकार से लोहाघाट डिपो को कम से कम 15 नई बसे देने की मांग की है। फिलहाल इस महत्वपूर्ण मामले में कोई भी जनप्रतिनिधि आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं है।

जरूरी खबरें