Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऋण मेले का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

..राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऋण मेले का किया आयोजन।

क्षेत्र के महिला समूह हुए लाभान्वित।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) चम्पावत द्वारा 9 सितंबर को विकास खण्ड - लोहाघाट में ऋण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, लोहाघाट,उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पाटन पाटनी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक महिला ब्रांच, लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक, लोहाघाट के शाखा प्रबंधकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा, सीसीएल, केसीसी,व्यक्तिगत ऋण, सामूहिक ऋण, बैंक सम्बन्धी योजना, श्री वृद्धि योजना, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना (DUSKKY), KYC अपडेशन, केसीसी योजना, साईबर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33 बचत खाते, 16 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 9 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 3 व्यक्तिगत ऋण आवेदन, 2 सामूहिक ऋण आवेदन एवं 15 सीसीएल आवेदनों को प्राप्त किया गया। ऋण मेले प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्र शेखर भट्ट, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मुशीर अहमद, आजीविका समन्वयक विनीत पाटनी,आई.पी.आर.पी., बैंक सखी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जरूरी खबरें