Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:डीएम के निर्देश पर खुली बास बसवाड़ी पाटी सड़क 4 साल बाद दौड़े वाहन।32 किलोमीटर की दूरी घटकर हुई मात्र 7 किलोमीटर

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

...डीएम के निर्देश पर खुली बास बसवाड़ी पाटी सड़क 4 साल बाद दौड़े वाहन।

32 किलोमीटर की दूरी घटकर हुई मात्र 7 किलोमीटर गांव में खुशी का माहौल जिला अधिकारी का जताया आभार।

अपने कृषि उत्पादों को खुद बाजारों में बेच सकेंगे अब किसान।

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ बास बसवाड़ी क्षेत्र में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों को यह खुशी जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार के कारण मिली है। विधायक निधि से कटी बास बसवाड़ी पाटी सड़क लगभग 4 वर्ष पूर्व आपदा से बंद हो गई थी। ग्रामीणों के द्वारा कई बार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क को खुलवाने की मांग की गई थी पर सड़क नहीं खुली। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पाटी बाजार आने के लिए 32 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। क्षेत्र में टमाटर व अन्य सब्जियों को भरपूर मात्रा में उगाया जाता है पर अत्यधिक भाड़ा पढ़ने के कारण ग्रामीण व्यापारियों को ओने से दामों में अपने कृषि उत्पाद बेचने को मजबूर थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नैन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला मेहता ग्राम प्रधान किरन जोशी ,प्रतिनिधि विपिन जोशी के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से रखा गया ।

जिलाधिकारी के द्वारा भी ग्रामीणों की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क खोलने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा पिछले 4 सालों से बंद पड़ी सड़क को मजदूर लगाकर खोल दिया गया है क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नैंन सिंह ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर बंद पड़ी सड़क खुल चुकी है जिसमें 4 साल के बाद फिर से वाहन दौड़ने लगे हैं। उन्होंने बताया सड़क बंद होने से उन्हें पाटी बाजार आने के लिए छिलका छीना होते हुए 32 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी जो घटकर अब मात्र 7 किलोमीटर रह गई है। पहले उन्हें एक और का ₹70 भाड़ा देना पड़ता था अब वह ₹60 में आना जाना कर सकेंगे। नैन सिंह ने बताया पूरे क्षेत्र में टमाटर सहित अन्य सब्जियों को भरपूर मात्रा में उगाया जाता है पर सड़क बंद होने से किसानों को अपने उत्पाद ओने- पोने दामों में व्यापारियों को बेचने पढ़ते थे।

लेकिन अब किसान अपने उत्पादों को खुद लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़ ,पाटी, हल्द्वानी आदि शहरों में बेच पाएंगे । जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी तथा किसानों को उनकी मेहनत का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा सड़क खुलने से गांव मे खुशी का माहौल है। कहा सड़क खुलने से मूलाकोट ,डूंगरकोट,अमोली , बास बसवाड़ी,कोटना , सांगों, पटन गांव, गोलनासेरी आदि ग्राम सभाओं की लगभग 8 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। तो वही ग्रामीणों ने उनकी सुध लेने तथा समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है ।

कहा जिलाधिकारी चंपावत के कारण आज ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है तथा गांव में खुशी लौटी है साथ ही ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को भी धन्यवाद दिया। खुशी जताने में क्षेत्र पंचायत चंद्रकला मेहता,नैन सिंह मेहता, ग्राम प्रधान किरन जोशी ,प्रतिनिधि विपिन जोशी, हयात सिंह, विक्रम सिंह, नारायण सिंह ,राजेंद्र सिंह, राम सिंह, त्रिलोक सिंह , छतर सिंह सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। इस समस्या को काली कुमाऊं खबर के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।

जरूरी खबरें