Thursday 9th of April 2026

ब्रेकिंग

लालकुआ: मोटाहल्दू मे स्कूल से घर लौट रही दसवीं की छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े,

खटीमा:पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।

हरिद्वार:खेल कोच ने नाबालिक शिष्या से किया दुष्कर्म पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

लोहाघाट मे सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई।

लोहाघाट:बाइक रपटने से लोहाघाट महाविद्यालय के दो छात्र घायल।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

लोहाघाट मे सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई।

शिक्षक भवन लोहाघाट में आज प्राथमिक शिक्षक संगठन लोहाघाट इकाई द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोहरा सहित विगत दो वर्षों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई एवं सम्मान किया गया। ब्लॉक मंत्री मयंक पुनेठा के संचालन एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष उत्तम फर्त्याल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि रूप में शतायु प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापक मोती सिंह मेहता थे।ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने अतिथियों सहित उपस्थित सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं का स्वागत उद्वोधन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता ने गोविंद बोहरा को आदर्श शिक्षक के साथ कुशल नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनके शिक्षा,शिक्षण एवं शिक्षार्थियों तथा शिक्षक हितों हेतु तत्परता की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी शिक्षकों/शिक्षिकाओं से समय पालन कर विद्यालयों में नियमित उपस्थिति देकर विद्यालयों को संवारने की अपील की। गोविंद बोहरा ने सभी से शिक्षण को प्राथमिकता में रख शिक्षकों से छात्र हित एवं विद्यालय विकास में तत्परता का अनुरोध किया।

उन्होंने 100वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि की अपनी ओर से कोट भेंट किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों गंगा गिरी, सुमन चंद्र राय,खष्टी बल्लभ पाण्डेय, फतेह सिंह मेहता, इंद्रा आर्या,, पीताम्बर भट्ट, राजकुमारी भट्ट, कैलाश वर्मा, मीनाक्षी पाटनी को शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्योवृद्ध मेहता ने अपने 44 साल के शिक्षक अनुभव सुनाते हुए सभी से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सभी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम आयोजन में कीर्ति बल्लभ भट्ट, कैलाश ओली, शंकर अधिकारी, श्रीनिवास ओली,सतीश गहतोड़ी, जीवन मेहता, कुंवर प्रथोली, चंद्र किशोर पाण्डेय, जया जोशी, सुशीला चौबे, नीमा टम्टा, सुनील पांडेय , भारती पाण्डेय, नीतू ढेक आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

जरूरी खबरें