Friday 10th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी बीडीसी बैठक में छाए रहे सड़क पानी स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दे

हरिद्वार:कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में जेबकतरे ने भीड़ में कई लोगों और पत्रकार को बनाया निशाना

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग पति फरमान पर एफआईआर दर्ज।

दून:सीएम से वार्ता के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को किया स्थगित

चंपावत:रीठा साहिब में सड़क हादसा पिकअप के खाई में गिरने से चार घायल एक गंभीर।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:नशे में धुत कैंटर चालक का तांडव होटल व कार को किया क्षतिग्रस्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

नशे में धुत कैंटर चालक का तांडव होटल व कार को किया क्षतिग्रस्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वाहन सीज

लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में खोला सुनार के पास गुरुवार की देर रात 11:30 के लगभग नशे में धुत गैस वाहन के कैंटर चालक ने तांडव मचाया है। केंटर चालक ने सड़क किनारे नवीन होटल व होटल स्वामी की कार को टक्कर मारकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे होटल स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ।गनीमत रही इस दौरान कैंटर की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा जानलेवा हादसा हो सकता था। होटल स्वामी के द्वारा लोहाघाट पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर लोहाघाट थाने के एएसआई धर्मेंद्र कुमार व बाराकोट चौकी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लोहाघाट थाने लाया गया।

पुलिस ने वाहन चालक का मेडिकल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में कराया गया ।जहा चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वाहन चालक बलवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह निवासी रमानी बागेश्वर को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई जा रही है। होटल स्वामी नवीन जोशी ने बताया कैंटर चालक मदन सिंह पिथौरागढ़ से गैस खाली कर वापस लौट रहा था जिसके द्वारा उनके होटल पर रात खाना खाया गया जो पूरी तरह नशे में था। उन्होंने बताया खाना खाने के बाद वाहन चालक के द्वारा वाहन को बैक कर उनकी कार को टक्कर मारने के साथ-साथ पूरे होटल को क्षतिग्रस्त कर दिया है ।

जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। और उन लोगों के द्वारा किसी तरह भाग कर जान बचाई गई तथा क्रेन की मदद से कार को होटल के अंदर से किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना में होटल व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया चालक की शराब के नसे में होने की पुष्टि हुई है जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वाहन को सीज कर लोहाघाट थाने लाया गया है

जरूरी खबरें