Thursday 9th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई।

लोहाघाट:बाइक रपटने से लोहाघाट महाविद्यालय के दो छात्र घायल।

चंपावत:सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण गौरव जोशी को डीएम ने घर जाकर किया सम्मानित

चंपावत में मुख्यमंत्री राहत कोष को लेकर राजनीति मे उबाल कांग्रेस का राज्यपाल को ज्ञापन।

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का बेटा बना सेना में अफसर क्षेत्र में खुशी की लहर।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण गौरव जोशी को डीएम ने घर जाकर किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण गौरव जोशी को डीएम ने घर जाकर किया सम्मानित

जनपद चंपावत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट रोड, डड़ा बिष्ट निवासी 21 वर्षीय गौरव जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया 114वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं गौरव जोशी के निवास पर पहुंचकर उन्हें तथा उनके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।गौरव जोशी मूल रूप से ग्राम बाराबाटी, नरियाल गांव के निवासी हैं। उनके पिता नारायण दत्त जोशी लोहाघाट में व्यापारी हैं तथा माता श्रीमती मीना जोशी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ती के रूप में सेवाएं दे रही हैं। साधारण परिवार से आने वाले गौरव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।गौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत से प्राप्त की। वर्तमान में वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, चंपावत परिसर (अल्मोड़ा) से स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पूर्व भी वे एनडीए परीक्षा में गांधीनगर से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त नहीं कर पाए थे।गौरव का चयन भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए हुआ है, जहां वे प्रशिक्षण के उपरांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गौरव की उपलब्धि को जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने गौरव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, अनुशासन एवं संतुलित कार्यशैली के साथ देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।गौरव जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

जरूरी खबरें