Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:धरसौं मे खाई में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

धरसौं मे खाई में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।आज 26 नवंबर को चंपावत जिले के पाटी विकासखण्ड के धरसौं ग्राम सभा में दुखद घटना घटी है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर जंगल जाने के दौरान किरन देवी( 33)पत्नी कुशल राम की लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण गंभीर अवस्था मे किरन को घर लाए पर उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई मृतका का एक छोटा बच्चा है। घटना की सूचना मिलते ही पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। दिवंगत महिला के पति कुशल राम ग्राम प्रहरी है। पत्नी की मौत से वह काफी सदमे में है। रीठा साहिब थाने के प्रभारी थाना अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे ने बताया घटना की पुलिस को किसी के द्वारा कोई भी सूचना नहीं दी गई है।

जरूरी खबरें