Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : दून:शासन ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का शासनादेश किया जारी। पंचायत चुनावो की उल्टी गिनती शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

शासन ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का शासनादेश किया जारी।

पंचायत चुनावो की उल्टी गिनती शुरू

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों में हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के समस्त 12 जिलों में आरक्षण के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। पंचायती राज सचिव चंद्रेश गुप्ता के द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायती चुनाव में एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। वहीं, जिला पंचायतों में सात, क्षेत्र पंचायत प्रमुख में 48 और ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 3909 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 18 जून 2025 को किया जाएगा।पंचायतों में आरक्षण के लिए जारी शासनादेश के मुताबिक राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के 2025 के चुनाव के लिए पदों एवं स्थानों पर आरक्षण का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति के लिए दो एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो पर आरक्षित किए जाएंगे।क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों पर अनुसूचित जनजाति के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद आरक्षित होंगे। जबकि ग्राम पंचायत प्रधान के पदों पर अनुसूचित जनाति के लिए 226 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1467 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1250 पद आरक्षित किए गए हैं।आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन 13 जून आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त करना 14 से 15 जून।जिलाधिकारी की ओर से आपत्तियों का निस्तारण 16 से 17 जून।आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 18 जून ।आरक्षण प्रस्ताव शासन व राज्य निर्वाचन आयोग को 19 जूनपंचायतों में आरक्षण के लिए जो फार्मूला तय किया गया है उसके मुताबिक राज्य में संंबंधित जाति की संख्या को कुल जनसंख्या से भाग देते हुए कुल अध्यक्ष पदों की संख्या से गुणा किया गया है। आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी होती प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

जरूरी खबरें