Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत के ढकना की बसंती देवी की रास्ते की समस्या का डीएम ने मौके पर जाकर किया समाधान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

ढकना की बसंती देवी की रास्ते की समस्या का डीएम ने मौके पर जाकर किया समाधानचंपावत ढकना निवासी श्रीमती बसंती देवी की भूमि से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बसंती देवी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि उनके घर जाने वाला रास्ता राजेंद्र सिंह मेहरा एवं श्रीमती मंजू अधिकारी के आवास के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे उनके आवागमन में गंभीर कठिनाई उत्पन्न हो रही है। कई दिनों तक प्रयास किए जाने के बावजूद तीनों पक्षों के बीच कोई आपसी सहमति नहीं बन पाई, जिस कारण उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की।समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य तथा तहसीलदार बृजमोहन आर्य राजस्व अभिलेखों सहित मौके पर पहुंचे और भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों पक्ष मौके पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना।जिलाधिकारी ने तीनों पक्षों को आपसी सहमति के साथ श्रीमती बसंती देवी को उनके घर तक जाने हेतु रास्ता उपलब्ध कराने के लिए समझाया तथा विवाद को न्यायालय या अन्य मंचों पर ले जाने के बजाय आपसी स्तर पर ही सुलझाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों का कर्तव्य है कि वे सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दें और छोटी-छोटी समस्याओं को आपसी समझदारी व प्रेमभाव से सुलझाएं।जिलाधिकारी की पहल एवं समझाइश के उपरांत तीनों पक्षों ने मौके पर ही आपसी सहमति से समाधान करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण संभव हो सका।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, ईई लोनिवि एम.सी.पलड़िया सहित राजस्व विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें