Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा बग्वाल मेले से पूर्व सभी कार्य पूरे करने के डीएम ने दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

देवीधुरा बग्वाल मेले से पूर्व सभी कार्य पूरे करने के डीएम ने दिए निर्देशआगामी विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले(5 अगस्त से 16 अगस्त) की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में शनिवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर की अध्यक्षता में बैठक देवीधुरा मंदिर परिसर में हुई, जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली। बैठक के बाद, उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले से जुड़े सभी शेष कार्यों, जैसे कि सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था, को 5 अगस्त 2025 से पूर्व तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।इस बैठक का उद्देश्य मेले में देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि बग्वाल मेले का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल हो। उन्होंने मंदिर समिति से भी व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया।इस दौरान देवीधुरा मंदिर समिति के सदस्यगण, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला पंचायत के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें