Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट में नवनिर्मित पालिका भवन का डीएम चंपावत ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, May 21, 2023
लोहाघाट में नवनिर्मित पालिका भवन का भव्य समारोह के बीच डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने किया शुभारंभ पालिका के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की करी सराहना लोहाघाट मे नवनिर्मित पालिका भवन का भव्य शुभारंभ हुआ लोहाघाट नगर में 70 लाख रुपए की लागत से बने नगर पालिका के नवनिर्मित कार्यालय भवन का डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका के द्वारा लोहाघाट के पूर्व पंचायत अध्यक्षों व दिवंगत अध्यक्षों के परिजनों को सम्मानित किया। रविवार को नगर पालिक अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुए भव्य कार्यक्रम में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने नवनिर्मित पालिका कार्यालय का शुभारंभ किया। डीएम ने लोगों की हर समस्या का प्राथमिक से निदान करने का आश्वासन दिया। वही वक्ताओं ने लोहाघाट नगर के इतिहास और नोटिफाइड एरिया से लेकर नगरपालिका तक के सफर में नगर में हुए विकास के बारे में चर्चा की। इस दौरान लोगों ने डीएम के समक्ष पानी, स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को उजागर किया। डीएम भंडारी के द्वारा सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन लोहाघाट नगर की जनता को दिया ,डी एम भंडारी ने कहा नगर के विकास में पालिका का प्रमुख स्थान रहता है उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा लोहाघाट नगर में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करी, उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगर के संभ्रांत नागरिक, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल रही वही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा नवनिर्मित कार्यालय भवन को जनता को समर्पित करते हुए अपने कार्यकाल में नगर में किए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया तथा पूर्व पंचायत अध्यक्षों के द्वारा नगर में किए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा अपना प्रेरणास्रोत बताया ,वर्मा ने कहा नगर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए अब पालिका के पुराने कार्यालय को तोड़कर उसमें डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को कार पार्किंग की सुविधा मिल सके और पालिका की आय में वृद्धि हो सके पालिका अध्यक्ष वर्मा के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर की जनता को धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेश राय और जीवन मेहता ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,ईओ प्रियंका रैंकवाल, चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश लाल साह, सुमन माहरा, लता वर्मा व प्रहलाद सिंह मेहता,नवीन मुरारी, रमेश चंद्र पांडेय,भैरव राय, अर्जुन ढेक, जगदीश सिंह ढेक,जीवंती साह, मनीष ढेक,कमला साह , मोहित पाठक,सचिन जोशी, राजेंद्र गरकोटी, लोकेश पांडे, गंगा पाटनी ,जीवन गहतोड़ी, विमल कलोनी,सभासद भुवन बहादुर ,दीपक शाह बीना कनौजिया ,मीना ढेक , राजकिशोर साह , नवीन नाथ,सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें