Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट का बढ़ाया मान दिव्यांशु बने सीए। नगर वासियों ने जताई खुशी।सरस्वती शिशु मंदिर से की थी प्रारंभिक

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

लोहाघाट का बढ़ाया मान दिव्यांशु बने सीए। नगर वासियों ने जताई खुशी।

सरस्वती शिशु मंदिर से की थी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण।

सफलता का श्रेय दिया दादा मंगत गर्ग व चाचा मनोज गर्ग को।लोहाघाट के होनहार छात्र दिव्यांशु गर्ग ने लोहाघाट का मान बढ़ाते हुए सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिव्यांशु की शानदार सफलता पर नगर वासियों ने खुशी जताते हुए दिव्यांश व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। दिव्यांशु लोहाघाट के प्रतिष्ठित गर्ग परिवार से आते हैं। दिव्यांशु की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट से हुई जिसके बाद दिव्यांशु ने नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय मल्लिकार्जुन स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्णे की। इसके बाद दिव्यांशु सीए परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए ।जहां 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद दिव्यांशु ने देश की कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे लोहाघाट क्षेत्र व अपने परिवार का मान बढ़ाया है। दिव्यांशु ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने दादा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी मंगत राम गर्ग अपने चाचा मनोज गर्ग व अपनी चाची मधु गर्ग को दिया है। दिव्यांशु स्वर्गीय सुरेश गर्ग और कुसुम गर्ग के होनहार पुत्र हैं। दिव्यांशु की शानदार सफलता पर नगर वासियों ने खुशी जताई है । वही दिव्यांशु के चाचा मनोज गर्ग ने कहा आज उन्हें काफी खुशी हो रही है कि दिव्यांशु ने उनके परिवार के द्वारा देखे गए सपने को अपनी मेहनत से पूरा किया है और आज उनके स्व0 भाई का सपना भी पूरा हुआ है।उन्होंने समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। खुशी जताने में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,सतीश मुरारी ,कीर्ति बगोली ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,जगदीश मेहता, टीका देव खर्कवाल ,विक्की ओली ,राजू गढ़कोटी, कैलाश बगोली ,शैलेंद्र राय , दानू सूतेड़ी मोहन जजरिया ,कैलाश खर्कवाल, बृजेश महरा, हितेश मुरारी, डॉक्टर महेश ढेक,बसंत मुरारी आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें