Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में 4 व 5 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय रामलीला प्रतियोगिता। जिले की कई टीमें करेंगी प्रतिभाग।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

.लोहाघाट में 4 व 5 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय रामलीला प्रतियोगिता। जिले की कई टीम करेंगी प्रतिभाग।श्री राम सेवा सांस्कृतिक कमेटी अध्यक्ष लोहाघाट जीवन सिंह मेहता के द्वारा अपनी लोक संस्कृति व स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए बेहद सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मेहता के द्वारा होली रंग महोत्सव , देवीधार महोत्सव, रामलीला के माध्यम से अपनी लोक संस्कृति व स्थानीय कलाकारों को मंच देने का कार्य किया जा रहा है इसके अलावा रूमा झूमा के माध्यम से स्थानीय बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य कर मंच प्रदान किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया लोहाघाट नगर की रामलीला को 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के द्वारा रामलीला मंच लोहाघाट में 4 व 5 अक्टूबर को जिला स्तरीय रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें जिले की विभिन्न स्थानों की रामलीला की टीम प्रतिभाग कर अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन करेंगी। मेहता ने बताया कल 4 अक्टूबर को बिसंग की रामलीला टीम के द्वारा अंगद रावण संवाद, पाटी की टीम के द्वारा परशुराम लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति दी जाएगी। 5 अक्टूबर को भींगराड़ा की रामलीला टीम के द्वारा केकय दशरथ संवाद तथा खेतीखान की टीम के द्वारा अंगद रावण संवाद की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी ।इसके अलावा लोहाघाट रामलीला कमेटी के द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। मेहता ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य यह है कि 125 वे वर्ष के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली रामलीला से दर्शकों को रूबरू कराना तथा अपनी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना तथा उसका संवर्धन करना। मेहता ने लोहाघाट रामलीला की शानदार सफलता मे जो अपार जन समूह का समर्थन मिला उसके लिए पूरे क्षेत्र की जनता ,मातृशक्ति व युवाओं को धन्यवाद देते हैं। कहा रामलीला को ऊंचाई के मुकाम तक पहुंचाने के लिए कमेटी के सदस्यों व कलाकारों के द्वारा जो मेहनत की गई है उसके लिए वह सभी बधाई के पात्र हैं। मेहता ने कहा आगे भी वह क्षेत्र की देवतुल्य जनता से सहयोग की आशा करते हैं। मेहता ने 4 व 5 अक्टूबर को होने जा रही जिला स्तरीय रामलीला प्रतियोगिता में क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें