Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने बाराकोट में किया जागरूकता शिविर का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 22, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाराकोट में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया दिव्यांगों को निशुल्क बाटे कृत्रिम अंग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत व समाज कल्याण विभाग चंपावत के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज श्रीमती कहकशा खान के निर्देश पर चंपावत जिले के बाराकोट के ब्लॉक सभागार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत हेमंत सिंह राणा के नेतृत्व में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण विभाग ,पुलिस विभाग आदि के द्वारा जनता को अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियां दी गई साथ ही दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंगों का निशुल्क वितरण किया गया शिविर में लोगों को साइबर क्राइम, इंटरनेट, सोशल मीडिया ,नशे के दुष्परिणाम ,प्लास्टिक बैन और स्वच्छता अभियान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा प्रदत सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तको एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए पंपलेट का वितरण कर आम जनमानस को जागरूक किया गया

जरूरी खबरें