रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर मरीजों को फलों का वितरण।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 11, 2026
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर मरीजों को फलों का वितरण।
समिति सदस्यो ने उप जिला चिकित्सालय जाकर जाना मरीजों का हाल किया फलों का वितरण।

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट नगर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की स्थापना दिवस को आज शनिवार को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। स्थापना दिवस के अवसर पर आज समिति अध्यक्ष विभिन्न गोरखा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने रीठा साहब दुर्घटना में घायल हुए मरीजों तथा अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का हाल-चाल जाना तथा सभी मरीजों व चिकित्सा कर्मियों को फलों का वितरण किया

तथा मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान समिति ने बेहतर उपचार देने के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विराज राठी व उनके सहयोगियों को धन्यवाद दिया। अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का गठन नगर के विकास व समस्याओ के समाधान के लिए किया गया था जिसे आज एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया एक वर्ष में समिति ने नगर की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जिनमें कई समस्याओं का समाधान हुआ ।

इसके अलावा समिति के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना तथा लॉ कॉलेज निर्माण के लिए धरना भी दिया गया था। जिसमें सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का शासनादेश जारी हो चुका है तथा लॉ कॉलेज निर्माण व केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन परिसर से विद्युत लाइन हटाने के लिए समिति संघर्ष करेगी। उन्होंने नगर की जनता को समिति को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया कहां समिति हमेशा नगर के विकास की लड़ाई लड़ते रहेगी।

इस दौरान समिति संरक्षक डी0डी 0पांडे ,शैलेंद्र राय, लोकेश पांडे ,रमेश बिष्ट ,अजय गोरखा, पूर्व सभासद राजकिशोर शाह ,दीपक शाह, भुवन बिष्ट, किसान संगठन जिला अध्यक्ष नवीन करायत, मोहन चंद्र पांडे, पूर्व सैनिक , पूर्व सैनिक मयंक ओली, गंगा दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

