Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एआरटी निदेशक ने किया रा 0प्रा0 विद्यालय पाटन पाटनी में अकादमिक गुणवत्ता का निरीक्षण

बाराकोट:ग्राम पंचायत बन्तोली में खुली बैठक का किया गया आयोजन।

चंपावत:स्वास्थ्य विभाग ने दूरस्थ गाँवों में घर-घर पहुँचकर समझाया सुरक्षित प्रसव का महत्व

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपलब्ध हुए रेबीज के इंजेक्शन जनता को राहत।

लोहाघाट:झडपतिया सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता 2 लाख की आर्थिक मदद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दिनेशपुर:मरीज बनकर पहुंची एसडीएम ऋचा सिंह ने नकली दवा के खेल का किया भंडाफोड़

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

मरीज बनकर पहुंची एसडीएम ऋचा सिंह ने नकली दवा के खेल का किया भंडाफोड़

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में शुगर की नकली दवाओं के एक बड़े खेल का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है इस पूरे खुलासे की कहानी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है।प्रशासन की तेजतर्रार कार्रवाई में एसडीएम ऋचा सिंह ने खुद मरीज बनकर इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया। एसडीएम ऋचा सिंह आम मरीज के रूप में पहले इस अवैध फैक्ट्री के अंदर पहुंचीं वहां से दवा खरीदी।और जैसे ही पूरे खेल की पुष्टि हुई, तुरंत एक्शन शुरू कर दिया गया।इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, वन विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम नेनगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित एक घर में छापेमारी कीजहां एक पूरी नकली दवा फैक्ट्री चल रही थी।छापे के दौरान टीम को भारी मात्रा में शुगर और विटामिन की गोलियां,अंग्रेजी दवाओं का जखीराऔर “शुगर कंट्रोल” नाम से बनाए जा रहे आयुर्वेदिक चूर्ण के डिब्बे बरामद हुए।मौके से आरोपी स्वरूप सिंह को हिरासत में लिया गया।जिसने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।आरोपी अंग्रेजी दवाओं को पीसकर पाउडर बनाता था।और उसे आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बेचता था।सबसे चौंकाने वाली बातछापेमारी के दौरान हिरण के सींग भी बरामद हुए जिनका इस्तेमाल भस्म बनाकर दवा तैयार करने में किया जा रहा था।साथ ही एक अवैध असलहा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। और पुलिस के साथ-साथ वन विभाग भी जांच में जुट गया है। इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा है कि करीब 60 हजार एलोपैथिक टेबलेट्स बरामद हुई हैं। जिन्हें मिलाकर तथाकथित आयुर्वेदिक दवा बनाई जा रही थी। प्रशासन लोगों से अपील की है ऐसी दवाओं का सेवन तुरंत बंद करें। दवा खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और लाइसेंस की जांच जरूर करें क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है।

जरूरी खबरें