रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा: वर्षा के कारण मुख्यमंत्री का देवीधुरा दौरा रद्द वर्चुअल किया भूमि पूजन।
Laxman Singh Bisht
Fri, Mar 20, 2026
वर्षा के कारण मुख्यमंत्री का देवीधुरा दौरा रद्द वर्चुअल किया भूमि पूजन।
वर्षा ने प्रशासन की तैयारियो पर फेरा पानी।
चंपावत जिले के देवीधुरा में मां बाराही धाम के नव मंदिर निर्माण के मुख्यमंत्री का भूमि पूजन कार्यक्रम वर्षा के कारण आज रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल रूप से भूमि पूजन किया गया तथा मां बाराही का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जिले के सुप्रसिद्ध मां वाराही शक्तिपीठ धाम देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करने देवीधूरा आ रहे थे। पर सुबह से ही खराब मौसम व बरसा के चलते मुख्यमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल रूप से मां बाराही मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया तथा समस्त श्रद्धालुओं को बधाइयां दी मुख्यमंत्री ने कहा उनकी काफी इच्छा थी कि वह मां बाराही के दर्शन करें पर खराब मौसम की वजह से है वह आज नहीं आ पाए जिसका उन्हें काफी अफसोस है। कहा वह फिर मां बाराही के दर्शन करने अवश्य आएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई थी पूरा प्रशासनिक अमला व पुलिस फोर्स बारिश के बावजूद देवीधुरा में मौजूद रहा।

मंदिर कमेटी के द्वारा भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई थी। बड़ी तादात में जनता आज देवीधुरा पहुंची हुई थी। पर वर्षा के कारण मुख्यमंत्री के न आने से जनता काफी मायूस नजर आई। इस दौरान डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, एसडीएम नीतू डांगर सहित समस्त अधिकारी , मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि व सदस्य व कई भाजपा नेता मौजूद रहे
