Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: चम्पावत ज़िले में महीने में एक दिन पासपोर्ट बनाने के लिए विशेष कैम्प लगाने की उठी माँग

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
चम्पावत ज़िले में महीने में एक दिन पासपोर्ट बनाने के लिए विशेष कैम्प लगाने की उठी माँग चम्पावत ज़िले में लोगों ने पासपोर्ट बनाने के लिए हर महीने एक दिन विशेष कैम्प लगाने की माँग उठाई हैं। इसको लेकर लोहाघाट के शशांक पाण्डेय ने मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के ज़रिए चम्पावत विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।शशांक पांडेय ने बताया कि सीएम पुष्कर धामी चम्पावत को आदर्श ज़िला बनाना चाहते हैं और यह तभी संभव होगा जब छोटी छोटी समस्याओं का समाधान ज़िले में ही होने लगेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कई सारे सकारात्मक बदलाव चम्पावत ज़िले में देखने को मिल रहे हैं जिससे लोगों का जीवन आसान हो रहा है और लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।शशांक पाण्डे ने कहा कि आज भी ज़िले के लोगों को अगर पासपोर्ट बनाना हो तो उसके लिए हल्द्वानी,अल्मोडा, रूद्रपुर जैसे नगरों की सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को नापना पड़ता है जिससे लोगों का आर्थिक नुक़्शान के साथ ही समय भी बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि महीने में एक दिन अगर पासपोर्ट बनाने का काम कैम्प लगाकर ज़िले में ही होने लगेगा तो लोगों को बहुत राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई और बेहतर रोज़गार समेत घूमने के लिए कई लोगो को पासपोर्ट की ज़रूरत पड़ती है लेकिन पासपोर्ट बनाने के लिए लोगो को सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।वही उन्होंने उम्मीद जतायी है कि आदर्श ज़िले के अनुपालन में जल्द पुष्कर सिंह धामी इसका संज्ञान लेकर लोगों की पासपोर्ट बनाने की समस्या को देखते हुए अवश्य सकारात्मक कार्यवाही करेंगे।

जरूरी खबरें