Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी की लोहाघाट को सौगात की 2.83 करोड़ की लागत से अम्बेडकर भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

सीएम धामी की लोहाघाट को सौगात की 2.83 करोड़ की लागत से अम्बेडकर भवन निर्माण को मिली स्वीकृतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समाज कल्याण विभाग हेतु की गई घोसणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित गोरखा नगर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।इस जनकल्याणकारी निर्माण कार्य हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में कुल ₹283.83 लाख (दो करोड़ तिरासी लाख तिरासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत की गई है।निर्माण कार्य का क्रियान्वयन कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा।योजना के प्रथम चरण में कुल स्वीकृत लागत का 40 प्रतिशत, अर्थात ₹113.53 लाख (एक करोड़ तेरह लाख तिरपन हजार रुपये मात्र) की प्रथम किश्त निर्गत कर दी गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा निर्माण कार्य को वित्तीय नियमों एवं शासनादेशों के अनुरूप पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।अम्बेडकर भवन के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा।यह भवन सामाजिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के आयोजन में सहायक होगा। अनुसूचित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों, योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने का केंद्र बनेगा।युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करेगा। सामाजिक समरसता एवं जागरूकता को बढ़ावा देगा। यह भवन डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं मूल्यों के प्रसार के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जरूरी खबरें