Wednesday 20th of May 2026

ब्रेकिंग

जगबुड़ा पुल के पास हाथी से टकराई स्कूटी शिक्षिका गंभीर घायल। हाथी का टूटा दांत।

बाराकोट:सील गांव में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप।

चंपावत:कांग्रेस नेता आनंद महरा पर इंजीनियर को धमकाने के आरोप पर मुकदमा दर्ज।

लोहाघाट:डीएम के कड़े रुख को देख जागा एनएच भरे जाने लगे सड़क के गड्ढे।

लोहाघाट:मरम्मत कार्य के चलते कोली ढेक झील के खोले गेट लोहावती का बड़ा जलस्तर।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी ने जनपदों के विकास के लिए जिला योजना की ₹1018.206 करोड़ की धनराशि की जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

सीएम धामी ने जनपदों के विकास के लिए जिला योजना की ₹1018.206 करोड़ की धनराशि की जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के पश्चात इस वर्ष के लिये जिला योजना के अंतर्गत सभी जनपदों को विकास कार्यों हेतु कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि प्रदेश के सभी 13 जनपदों की आवश्यकतानुसार आवंटित की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोेजना हेतु ₹30.007 करोड़ के साथ ही सामान्य हेतु ₹787.978 करोड़ की धनराशि शामिल है।

जनपदों को गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना हेतु ₹1010.23 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी, जिसके सापेक्ष जनपदों द्वारा मार्च, 2026 तक ₹996.72 करोड़ व्यय किए गए तथा अवशेष धनराशि वित्त विभाग को समर्पित कर दी गई थी।जनपदवार आवंटन में पौड़ी जनपद को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ तथा देहरादून को ₹99.394 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद नैनीताल हेतु ₹70.189 करोड़, उधमसिंह नगर हेतु ₹74.132 करोड़, अल्मोडा हेतु ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ हेतु ₹71.737 करोड़, बागेश्वर हेतु ₹59.618 करोड़, चम्पावत हेतु ₹76.914 करोड़, टिहरी हेतु ₹95.215 करोड़, चमोली हेतु ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी हेतु ₹76.542 करोड़, रूद्रप्रयाग हेतु ₹58.158 करोड़ तथा हरिद्वार हेतु ₹67.356 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस धनराशि से जिला योजना के माध्यम से जनपदों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनोपयोगी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित एवं समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जरूरी खबरें