Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पूर्णागिरि हादसे में मारे गए 5 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम धामी ने जताया दुख

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 23, 2023
पुण्यागिरी हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम धामी ने जताया दुख मृतकों को एक लाख व घायलों को 50 हज़ार की राहत राशि देने की करी घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर के ठुलीगाड़ में बस दुर्घटना में हुई 5श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कांमना की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृत लोगों के परिवार एवं घायल व्यक्तियों को सरकार हर संभव मदद करेगी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने तत्काल टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के साथ दुख संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना माँ पूर्णागिरि से की और सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मृत लोगों के परिवार जनों को 1 लाख की तथा घायलों को 50 हजार की अनुमन्य धनराशि नियमानुसार दी जाएगी।  प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को निर्देश दिए और प्रशासन द्वारा हर संभव मदद देने को कहा। गुरुवार को ठुलीगाड़ स्थान पर एक बस की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु तथा 7 श्रद्धालु घायल हुए। बस की चपेट में आने से बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश, मायाराम पुत्र बब्बू उम्र 29 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश, नेत्रावती पुत्री वीर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश, अमरावती पत्नी मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश, राम देवी पत्नी तोताराम उम्र 30 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कौशल्या देवी पत्नी बद्री उम्र 40 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश, कुसुम देवी पत्नी राम सूरत उम्र 59 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, सरोज पुत्री बद्री उम्र 4 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, राधिका पुत्री बद्री उम्र 5 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, प्रियांशी पुत्री मोहन सिंह उम्र 3 वर्ष निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश, राम सूरत पुत्र अशरफी उम्र 48 वर्ष निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश घायल हो गए।जिला प्रशासन द्वारा शवों एवं घायलों को उनके मूल स्थान तक पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर भेजा गया। घटना के तुरंत बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने भी घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए टनकपुर जिला चिकित्सालय पंहुचकर घायलों का हाल जाना।

जरूरी खबरें