Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अगले 3 घंटे के लिए चंपावत सहित कई जिलों में येलो अलर्ट

लोहाघाट:अपर सचिव ने 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोहाघाट में की विकास कार्यों की समीक्षा

चंपावत:गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवो की शिनाख्त के एसपी ने दिए निर्देश

लोहाघाट:गुलदार के हमले मे गंभीर घायल गौ वंश की जान बचाने पहुंची 1962।

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय व समस्त थानों को बम से उड़ाने की धमकी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चम्पावत व बाराकोट में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

चम्पावत व बाराकोट में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण

जनपद में जन समस्याओं के प्रति जिलाधिकारी मनीष कुमार के सख्त निर्देशों के बाद चम्पावत तथा बाराकोट ब्लॉक में सम्बन्धित विभागों ने त्वरित सफाई अभियान चलाया।जिला पंचायत, उत्तराखंड शहरी विकास विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्रों को शीघ्र ही व्यवस्थित कर दिया गया है।बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय स्थित पोखरीखाल खेल मैदान में बने जिला पंचायत के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट ने अवगत कराया कि निर्देशों के अनुपालन में शौचालय की पूर्ण रूप से सफाई कर दी गई है तथा भविष्य में इसकी नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही जनपद मुख्यालय के मादली वार्ड से छतार स्थित वीर शिवा स्कूल तक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास अभिकरण द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्य पूर्ण होने के पश्चात नालियों एवं स्क्रबर के चोक रहने से गंदा पानी सड़कों एवं आवासीय क्षेत्रों में फैल रहा था।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास अभिकरण के परियोजना प्रबंधक अंकित आर्या ने निर्देशानुसार जलभराव की समस्या समाप्त करा दी है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंदगी व कीचड़ से राहत मिली है। अब आवागमन पुनः सुचारू हो गया है।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन समस्याओं के समाधान में तत्परता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें