Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,लोहाघाट,चंपावत , पिथौरागढ़ बाईपास निर्माण का किया आग्रह

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 28, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,लोहाघाट,चंपावत , पिथौरागढ़ बाईपास निर्माण का किया आग्रह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से पुनः सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मोहकमपुर से अजबपुर तक सड़क को ऐलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित करने के लिए 452 करोड़ की योजना तैयार की गई है, इसको मंजूरी दी जाए। मुख्यमंत्री ने खटीमा में रिंग रोड का निर्माण, हल्द्वानी बाईपास निर्माण, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए बाईपास निर्माण के साथ ही चम्पावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में बाईपास निर्माण का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने दून में निर्माणाधीन रिंग रोड के शेष काम को मंजूरी, दून-मसूरी की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए प्रस्तावित योजना को विजन-2047 में शामिल करने और अफजलगढ़-भागूवाला बाईपास के प्रस्ताव को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर नितिन गडकरी ने अजबपुर से मोहकमपुर तक एलिवेटेड रोड, देहरादून में रिंग रोड का निर्माण, कैंचीधाम और ऋषिकेश में बाईपास के निर्माण पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। साथ ही, राज्य की कई अन्य योजनाओं को मंजूरी देने का आश्वासन दिया।

जरूरी खबरें