Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: हल्द्वानी के आशिक मिजाज डॉक्टर के नाजायज बेटे व बिन ब्याही मां के साथ चैट सोशल मीडिया में हुए वायरल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
हल्द्वानी के आशिक मिजाज डॉक्टर के नाजायज बेटे व बिन ब्याही मां के साथ चैट सोशल मीडिया में हुए वायरल सोशल मीडिया में हल्द्वानी के एक मशहूर डॉक्टर की आशिक मिजाजी के परिणाम स्वरूप हुए  बेटे की फोटो तथा बिन ब्याही मां के साथ हुई उसके चैट वायरल हो रहे हैं ।हालांकि अभी इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत नहीं हुई है और मामले मे समझौते के प्रयास डॉक्टर और उसकी पहुंच के सभी नामी लोग कर रहे हैं ।हल्द्वानी के इस  डॉक्टर का डॉक्टरी में अच्छा खासा रुतबा है सामाजिक क्षेत्र में अच्छा नाम होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ उसके संबंध भी काफी मधुर रहे हैं जिसकी वजह से अभी तक वह इस पूरे मामले को उछलने से बचाने में कामयाब हुआ है।जब डाक्टर ने लड़की से गर्भपात कराने के लिए कहा तो उसने स्पष्ट मना कर दिया तथा डॉक्टर के  बेटे को जन्म दे दिया अब लड़की की कुछ सहेलियों द्वारा इस संबंध में सोशल मीडिया में चैट किया तथा यह भी धमकी दी कि वह डॉक्टर के नाम का खुलासा कर देंगे और उसके साथ ही उसका अस्पताल बंद हो जाएगा और उसे जेल जाना पड़ेगा वही इस कहानी के पर्दे के पीछे अभी काफी लोग लगे हुए हैं लेकिन लड़की अभी तक समझौते के लिए तैयार नहीं दिख रही है माना यह जा रहा है कि अपनी पहुंच के चलते डॉक्टर समझौते में कामयाब हो सकता है सूत्रों के मुताबिक एक लड़की की इज्जत के खिलवाड़ करने वाले हल्द्वानी के आशिक मिजाज डॉक्टर की इज्जत दांव पर लगी है। जिसके साथ डॉक्टर साहब ने आशिकी फरमाई वो बिन ब्याही मां बन गई। । जब डॉक्टर साहब की इज्जत सोशल मीडिया पर उछली तो डाक्टर को अपने कुकर्म याद आने लगे। डॉक्टर और प्रेमिका की चैट के साथ उसके  नवजात बेटे की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिस डॉक्टर साहब की बात कर रहे हैं वह न सिर्फ नामी डॉक्टर हैं, बल्कि उनका रुतबा भी ठीक-ठाक है। अधिकारियों से लेकर राजनीतिक गलियारों में उनकी अच्छी धमक है, लेकिन उनकी आशिक मिजाजी ने रुतबा और धमक को दांव पर लगा दिया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के एक लड़की से अवैध संबंध हो गए और इस अवैध रिश्ते में लड़की गर्भवती हो गई।बताया जाता है कि डॉक्टर साहब ने अपने ही हॉस्पिटल में लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया और रिपोर्ट आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता लगा लड़की पेट से है। उन्होंने लड़की पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। उसे डर था कि डॉक्टर उसके साथ कुछ गलत कर सकता है तो वह राज्य से बाहर चली गई।उत्तर प्रदेश के एक बड़े शहर में उसने बच्चे को जन्म दिया और अब वह वापस लौट आई है। डॉक्टर अपने संबंधों से इंकार करने लगा तो लड़की को भविष्य अंधेरे में दिखाई देने लगा। उसने अपने कुछ करीबियों से चर्चा की तो बात सोशल मीडिया तक पहुंच गई। अब लोग सोशल मीडिया पर नामी डॉक्टर को गालियां दे रहे हैं। जानकारी मिली है कि डॉक्टर साहब को अपनी इज्जत खतरे में दिखाई दी तो वह लड़की से सौदेबाजी पर उतर आए हैं। अब देखना है कहानी क्या रंग लाती है

जरूरी खबरें