Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एयर एंबुलेंस बनी सहारा दुर्घटना में घायल युवक को एम्स ऋषिकेश किया गया एयरलिफ्ट

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 16, 2026

एयर एंबुलेंस बनी सहारा दुर्घटना में घायल युवक को एम्स ऋषिकेश किया गया एयरलिफ्ट

रविवार देर रात लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट पुल के पास हुई भीषण कार दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए थे। दुर्घटना में लोहाघाट के सुई निवासी युवराज ओली को सर पर काफी गंभीर चोटे आई थी। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया था। सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया युवराज ओली के सर पर काफी गंभीर चोटे थी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आज सोमवार को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। उन्होंने बताया सरकार के द्वारा एयर एंबुलेंस योजना चलाएं जाने से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जिले के कई मरीजों की जान बच चुकी है। सीएमओ चंपावत ने एयर एंबुलेंस योजना को जन कल्याणकारी योजना बताया। ग्रामीणों के द्वारा एयर एंबुलेंस योजना चलाने के लिए धामी सरकार को धन्यवाद दिया गया। एयर एंबुलेंस के लिए समाजसेवी सचिन जोशी के द्वारा बेहतर प्रयास किए गए।

जरूरी खबरें