Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत 17/18 जून को होगा एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय द्वीवार्षिक अधिवेशन,

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 1, 2025

मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने तैयारी के लिए कसी कमर।चम्पावत, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय द्वी वार्षिक अधिवेशन 17 एवं18 जून को चंपावत में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के लिए शिक्षा निदेशक, देहरादून द्वारा मिनिस्ट्रियल कार्मिकों का अवकाश स्वीकृत करते हुए कार्यक्रम को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित करने की स्वीकृति दे दी गई है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जनपद चंपावत के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी को कार्यक्रम का संयोजक तथा हिमांशु मुरारी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में जनपदीय अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने कमर कस ली है। शनिवार को नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने अनेक व्यवस्थाओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ,दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रेमा पांडे से मिलकर सहयोग का आवाहन किया है। नगेंद्र जोशी द्वारा बताया गया कि पहली बार प्रांतीय अधिवेशन चंपावत में आयोजित होने पर सभी कार्मिक अत्यधिक प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के 2500 से अधिक कार्मिकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने अनेक समितियों का गठन कर तैयारी शुरू कर दी हैं। शिष्ट मण्डल में जीवन चंद्र ओली, ईश्वरी लाल शाह, कैलाश नाथ महंत, ललित मोहन चतुर्वेदी, भूपेश देव ताऊ, लोचन त्रिपाठी, सोबन सिंह,दिनेश नाथ गोस्वामी, हर्षित धौनी, मुकेश जोशी, संदीप मेहता, मिंटू सिंह राणा, प्रभाकर दीक्षित, हिमांशु कॉलोनी, रविंद्र चंदेल, मालविका पंत, मंजू तड़ागी, महेंद्र नाथ, संतोष उप्रेती, गोपाल प्रसाद शामिल रहे।

जरूरी खबरें