Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:ग्रामीणों की मुख्यमंत्री से गुहार अब तो सुध ले लो सरकार सड़क के लिए दर-दर भटकते भीजर के ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 15, 2024
ग्रामीणों की मुख्यमंत्री से गुहार अब तो सुध ले लो सरकार सड़क के लिए दर-दर भटकते भीजर के ग्रामीण हालांकि चंपावत विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले को आदर्श चंपावत बनाने की कवायद में जुटे हैं लेकिन आज भी चंपावत जिले के कई क्षेत्रों में सड़क तक नहीं पहुंची इन्हीं क्षेत्र में से एक है चंपावत जिले का दूरस्त तल्ला खटोली का भीजर तोक जहां के ग्रामीण देश की आजादी के 76 साल बाद भी सड़क के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं गांव के मनोज भट्ट, कृष्ण सिंह ,घनश्याम भट्ट ,किशोर भट्ट आदि ने बताया उनके गांव तल्ला खटोली के भीजर तोक में आज तक सड़क नहीं पहुंची है जिस कारण ग्रामीण आज भी किलोमीटर में पैदल चलकर सर पर बोझ ढो रहे हैं ,मरीजों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया जाता है ,बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन वह अन्य कार्यों के लिए दो दिन का समय लगता है ,बच्चे स्कूल जाने के लिए खतरनाक जंगली रास्तो व व नदी व जंगलों को पार कर स्कूल पहुंचते हैं कई बार गर्भवती महिलाओं की अस्पताल ले जाते समय जंगल में डिलीवरी हो जाती है ,ग्रामीणों ने कहा सड़क न होने से इस कृषि बाहुल्य गांव से पलायन हो रहा है पलायन के कारण सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं गांव के मकान वीरान पड़ चुके हैं और सरकार गांव से पलायन रोकने का दावा करती है गांव में वीरान पड़ी बाखलिया इस बात की गवाह है ग्रामीणों ने कहा गांव में सड़क की मांग उनके द्वारा क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व विधायक कैलाश गहतोरी ,सांसद अजय टम्टा ,मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी ,डीएम चंपावत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कई बार करी जा चुकी है पर उनकी मांगों को किसी के द्वारा आज तक नहीं सुना गया उन्होंने कहा भाजपा से पहले कांग्रेस सरकार में भी ग्रामीणों की मांग को अनसुना किया गया था ग्रामीणों ने कहा आखिर अब अपनी समस्या को रखे तो किसके पास रखें किस नेता और अधिकारी के पास जाएं जो उनकी समस्या का समाधान करेगा ग्रामीणों ने कहा उन्हें काफी आशा थी अब उनके विधायक मुख्यमंत्री हैं अब उनकी समस्या का जल्द समाधान होगा पर ऐसा नहीं हो सका मुख्यमंत्री चंपावत को मॉडल जिला बनाने की बात कह रहे हैं लेकिन उनकी विधानसभा के ग्रामीण कितनी कठिनाइयों में जीवन गुजार रहे हैं इस और उन्हें ध्यान देना चाहिए जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री तक ग्रामीणों की समस्याओं को नहीं पहुंचाते हैं जिस कारण आदर्श चंपावत की परिकल्पना पर पलीता लग रहा है ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व अपने विधायक पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए ग्रामीणों ने कहा उन्हें पूरी आशा है मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो पूरा क्षेत्र 2024 लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा वहीं लोगों को सांसद अजय टम्टा के खिलाफ भी काफी आक्रोश है लोगों ने कहा सांसद टम्टा के द्वारा इन 9 सालों में उनकी सुध तक नहीं ली गई ग्रामीण 2024 में सांसद अजय टम्टा को सबक सिखाने की चेतावनी दे रहे हैं ग्रामीणों ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चांद तक पहुंच चुका है तथा तरक्कियों के नए आयाम छू रहा है लेकिन उनके गांव को एक अदद सड़क तक नहीं मिल पा रही है जिसे ग्रामीणों का दुर्भाग्य कहें या प्रदेश का कुल मिलाकर अभी भी चंपावत जिले में ऐसे कई क्षेत्र हैं जो आज भी सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं

जरूरी खबरें