Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विकसित भारत बनाने में मददगार साबित होगा वीबी जी राम जी : कलखुड़िया ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 11, 2026

विकसित भारत बनाने में मदद करेगा वीबी जी राम जी : कलखुड़िया ।

अब ग्रामीणों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का मिलेगा रोजगार।केंद्र सरकार की ओर से संचालित वीबी जी राम जी(विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन) योजना आने वाली 2047 तक विकसित भारत को आगे ले जाने में काफी मदद करेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को रोजगार के साथ-साथ विकास को नई ऊंचाई मिलेगी।रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा का केंद्र सरकार की ओर से जो नाम परिवर्तन किया गया है वह बिल्कुल सही और पारदर्शी है। जिसमें 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया। कहा कि आने वाले समय में विकसित भारत को मजबूत करने में यह योजना काफी मददगार होगी। कल खुड़िया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वह नए-नए मुद्दे ढूंढ कर विकास की गति को रोकने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में हो रहे विकास कार्यों की गति को रोकने के साथ ही संचालित योजनाओं से भी जनता को भटका रही है। कलखुड़िया ने कहा कि देश में समय-समय पर योजनाओं का नाम परिवर्तन होते रहता है। जिससे कि उसमें कुछ नई चीजों को जोड़ा जाता है और विकास की गति को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए अनेक योजनाओं का नाम परिवर्तन किया और कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों के नाम से योजनाओं का संचालन किया ।

जरूरी खबरें