Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम घोषणा के तहत चम्पावत के बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

सीएम घोषणा के तहत चम्पावत के बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत ₹481.57 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी: पहली किस्त के रूप में ₹1.92 करोड़ आवंटित

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने और अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के संकल्प को शासन द्वारा गति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 341/2024 को प्राथमिकता पर देते हुए उत्तराखंड शासन द्वारा जनपद चम्पावत के बेलखेत में क्वैराला नदी पर 85 मीटर स्पान के पैदल झूला पुल के निर्माण हेतु ₹481.57 लाख (चार करोड़ इक्यासी लाख सत्तावन हजार) की महत्वपूर्ण प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रबंधन विभाग और वित्त विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDRF) मद के अंतर्गत इस योजना को मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित 'राज्य कार्यकारिणी समिति' के अनुमोदन के बाद, शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल लागत की 40 प्रतिशत धनराशि (₹192.63 लाख) प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त किये गए है, तथा शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग को इस पुल के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने कहा कि शासन के इस निर्णय से बेलखेत क्षेत्र की बड़ी आबादी को बारहमासीह कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सकेगी। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे मानकों का पूर्ण ध्यान रखने हेतु विशेष निर्देश दिए है।

जरूरी खबरें