Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:प्रशिक्षित प्रगणकों ने संभाली कमान घर घर डिजिटल जनगणना 2027 का कार्य तेज़

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

प्रशिक्षित प्रगणकों ने संभाली कमान घर घर डिजिटल जनगणना 2027 का कार्य तेज़

जनपद चम्पावत में आज शनिवार से राष्ट्रीय महत्व के महाभियान ‘भारत जनगणना 2027’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। यह ऐतिहासिक अभियान न केवल जनसंख्या के आंकड़ों के संकलन का माध्यम है, बल्कि जनपद के समग्र, संतुलित एवं सतत विकास की आधारशिला भी सिद्ध होगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘डिजिटल इंडिया’ परिकल्पना के अनुरूप इस बार जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपन्न किया जा रहा है। इससे डेटा संकलन में पारदर्शिता, तीव्रता एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी, जो भविष्य की योजनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि आज से जनगणना के द्वितीय चरण के तहत प्रातः काल से ही प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह चरण आगामी 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।इस अवधि के दौरान भवनों की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रकृति, उपयोगिता तथा परिवारों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत, शौचालय, आवासीय स्थिति आदि का विस्तृत विवरण अत्याधुनिक ‘HLO Application’ के माध्यम से सीधे डिजिटल सर्वर पर दर्ज किया जा रहा है। इससे डेटा की वास्तविक समय में निगरानी एवं विश्लेषण संभव हो सकेगा।जिलाधिकारी ने आगे बताया कि यह संपूर्ण जनगणना अभियान दो प्रमुख चरणों में संपन्न होगा।

प्रथम चरण में भौतिक आधारभूत संरचना एवं आवासीय स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया था, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या से संबंधित सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय आंकड़ों का गहन संकलन किया जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना भर नहीं है, बल्कि यह शासन-प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण नीति-निर्माण उपकरण है। इसके माध्यम से ही संसाधनों का न्यायसंगत वितरण, लक्षित विकास योजनाओं का निर्माण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही यह महाभियान सफल हो सकेगा और चम्पावत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यम से संपन्न हो रही यह जनगणना चम्पावत को स्मार्ट प्रशासन और डेटा-आधारित विकास मॉडल की दिशा में अग्रसर करेगी, जिससे भविष्य की योजनाएं अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बन सकेंगी।

जरूरी खबरें