Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: पातली (बुडम) में खाई में गिरने से जेसीबी ऑपरेटर की दर्दनाक मौत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

पातली (बुडम) में खाई में गिरने से जेसीबी ऑपरेटर की दर्दनाक मौत।

चंपावत जिले के बुडम के पातली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहां एक जेसीबी ऑपरेटर की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। चलथी चौकी प्रभारी राकेश कठेत ने बताया सोमवार को एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद चलथी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला गया।

चौकी प्रभारी ने बताया खाई में गिरने से चंपावत के नीड निवासी हिमेश सिंह कुवर पुत्र बद्री सिंह की मौके पर मौत हो गई। मृतक जेसीबी ऑपरेटर था। चौकी प्रभारी ने बताया घटना सुखीढाग डांडा सड़क में बुडम से पहले पातली के पास हुई है। उन्होंने बताया पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर चंपावत मोर्चरी में रखवा दिया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। इस दुखद घटना पर नीड ग्राम प्रधान निर्मला पांडे ने दुःख जताया है।

जरूरी खबरें