Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जोड़ मेले से पहले जनपद में चली जटायु की लहर जिला पंचायत ने शुरू किया स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

जोड़ मेले से पहले जनपद में चली जटायु की लहर जिला पंचायत ने शुरू किया स्वच्छता अभियानआगामी तीन दिवसीय जोड़ मेले और जनपद में स्वछता को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार जिला पंचायत द्वारा जनपद में सघन स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य मेला क्षेत्र सहित पूरे जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।अभियान के अंतर्गत ‘जटायु’ वाहन के सहयोग से खेतीखान क्षेत्र से कूड़ा उठाव कार्य शुरू किया गया है। जनपद के विभिन्न हिस्सों में फैले कूड़े-कचरे के ढेरों को चिन्हित कर उन्हें उठाकर निर्धारित डम्पिंग ग्राउंड में निस्तारित किया जाएगा।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना भी है, जिससे खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध जुर्माना लगाया जा सके।जनसहयोग के बिना स्वच्छता संभव नहीं है। जिला पंचायत जनमानस से अपील करता है कि वे खुले में कूड़ा न फेंकें और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

जरूरी खबरें