Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:समुदाय विशेष के आपराधिक व्यक्तियो को जिला बदर करने की मांग व्यापार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

समुदाय विशेष के आपराधिक व्यक्तियो को जिला बदर करने की मांग

व्यापार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

समुदाय विशेष की दुकाने रही बंद।चंपावत मे रविवार को समुदाय विशेष के छात्र के स्थानीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया था हिन्दूवादी संगठनो व व्यापारसंघ ने चंपावत कोतवाली में घेराव करते हुए कार्यवाही की मांग उठाई। मामले को लेकर आज सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। डीएम को दिए हुए ज्ञापन में व्यापार संघ ने समुदाय विशेष के लोगों के शत प्रतिशत सत्यापन करने, अपराधिक रिकार्ड वाले व्यक्तियों को जिलाबदर करने, मंगलवार के दिन मांस की बिक्री में पूर्ण प्रतिबन्ध करने, दो दिन पूर्व शांत बाजार में दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने, समुदाय विशेष की दुकानें सत्यापन होने तक पूर्ण रूप से बन्द करने की मांग उठाई है। मामले में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वही आज चंपावत में मामले को लेकर समुदाय विशेष के लोगों की दुकाने बंद रही । वही हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों ने कहा चंपावत जैसे शांत क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान चंपावत कोतवाल की कार्यप्रणाली पर भी लोगों ने सवाल उठाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा, नंदन तड़ागी, हिमेश कलखुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें