Sunday 12th of April 2026

ब्रेकिंग

दून:सीएम धामी से बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात

लोहाघाट:जय मां भगवती बालीबाल प्रतियोगिता का समापन चंपावत बनी चैंपियन।12 टीमों ने किया प्रतिभाग

चंपावत:सुरक्षित मातृत्व की ओर चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जागरूकता अभियान

चंपावत:युवा कृषक कमल गिरी बने बागवानी के रोल मॉडल डीएम ने फार्म पहुंचकर की सराहना

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देती अद्वैत आश्रम मायावती की क्षतिग्रस्त सड़क पर्यटकों को खतरा।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कथा वाचक को उम्र कैद की सजा प्रेमिका की गला घोट कर दी थी हत्या

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 12, 2026

कथा वाचक को उम्र कैद की सजा प्रेमिका की गला घोट कर दी थी हत्या

1.60 लाख रुपये का लगा अर्थदंड अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा

मई 2023 में चंपावत के चौकी गांव में हुई थी युवती की हत्या

विशेष सत्र न्यायालय का फैसला

चंपावत। चंपावत के चौकी गांव में मई 2023 में हुई अनुसूचित जाति की एक युवती की हत्या के आरोपी कथा वाचक को अदालत ने दोषी पाया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। हत्या में दोषी पाया गया व्यक्ति कथावाचक है। चंपावत की विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी) ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1.60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। चंपावत के चौकी गांव की दलित युवती बबीता विश्वकर्मा (22) की 16 मई 2023 को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। मृतका के पिता सुरेश राम की तहरीर पर चंपावत कोतवाली पुलिस ने 17 मई 2023 को आरोपी कथावाचक गौरव पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप पत्र दायर होने के बाद अदालत में मामले की सुनवाई हुई।विशेष सत्र न्यायालय ने विभिन्न गवाहों, साक्ष्यों, बयानों और तमाम दस्तावेजों के आधार पर आरोपी को दोषी माना। विशेष सत्र न्यायाधीश जिला जज अनुज कुमार संगल ने दोषी गौरव पांडेय को आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 1 लाख रुपये का अर्थदंड देने का फैसला सुनाया गया है। अर्थदंड न देने पर एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

आईपीसी की धारा 201 के अंतर्गत 5 वर्ष का साधारण कारावास व 10 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। SC/ST एक्ट की धारा 3(2) (V) के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता विद्यादत जोशी ने पैरवी की।

जरूरी खबरें