Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:कारगिल के शहीदों का किया गया भावपूर्ण स्मरण। सामूहिक रूप से उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

सैनिकों की राष्ट्र सेवा व उनके त्याग व बलिदान को लेकर सदा ऋणी रहेंगे देश के नागरिक- जिलाधिकारी चंपावत। 26वे कारगिल दिवस पर कारगिल शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र में माल्यार्पण किया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तक देश भक्ति से परिपूर्ण गीतों के साथ एनसीसी कैडिटो ने मार्च पास्ट किया। जीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी वीरांगनाओ एवं सैनिकों का सम्मान किया। कहा देश सैनिकों के त्याग, बलिदान, के कारण ही सुरक्षित है। उनके प्रति देश का प्रत्येक नागरिक ऋणी रहेगा। सैनिक बाहुल चंपावत जिले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वीरांगनाओ एवं पूर्व फौजियों को जिला प्रशासन उन्हें पूरा सम्मान देते हुई उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करेगा। उन्होंने कहा मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा पाटी में सैनिक विश्राम ग्रह की स्वीकृती देने के साथ पूर्व फौजियों के लिए जिला चिकित्सालय में ईसीएचएस की सुविधा दिए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से मॉडल जिले के निर्माण में अपने अनुभव, शक्ति, व सामर्थ का भी दोहन करने की अपील की है।विशिष्ट अतिथि एसपी अजय गणपति ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज देश के अंदर साइबर ठगी एवं नशे से युवाओं का भविष्य चौपट करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों को कानूनी के शिकंजे में लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह एवं कर्नल बीडी जोशी ने कारगिल दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने मा. मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एनसीसी बटालियन के कर्नल नगरकोटी, सैनिक कल्याण के हीरा सिंह, नरेंद्र चंद, समेत तमाम पूर्व सैनिक व वीरांगनाएं मौजूद थे। इस अवसर पर बच्चों की निबंध एवं चित्र कला, प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।

जरूरी खबरें