Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डेंजर जोन स्वाला की मिट्टी ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत। ग्रामीणों की डंपिंग जोन हटाने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 8, 2026

डेंजर जोन स्वाला की मिट्टी ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत। ग्रामीणों की डंपिंग जोन हटाने की मांग।

घरो व खेत खलिहानों में मिट्टी का साम्राज्य ग्रामीणों की डीएम से डंपिंग जोन बदलने की मांग।चंपावत।टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग का चंपावत जिले का स्वाला डेंजर जोन जहां बरसात में जनता के लिए मुसीबत बना रहता है तो वही अब स्वाला डेंजर जोन के ट्रीटमेंट कार्य के दौरान निकलने वाली मिट्टी स्वाला के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को स्वाला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेमचंद्र, सरपंच सुनील दत्त व अन्य ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया वर्तमान में स्वाला डेंजर जोन में एनएच विभाग के द्वारा पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है ।जिससे लाखों टन मिट्टी निकल रही है। उन्होंने कहा एनएच के द्वारा पहाड़ी से निकलने वाली मिट्टी को डंपरों में भरकर गांव के पास बने डंपिंग जोन में फेंका जा रहा है ।जिस कारण मिट्टी से उड़ने वाली धूल ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुकी है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया आबादी क्षेत्र में बने डंपिंग जोन में प्रतिदिन कई गाड़ियां मिट्टी डाल रही है जिससे गांव के जंगल व वहां जाने वाले रास्ते पूर्ण रूप से नष्ट होने की कगार में आ चुके हैं तथा डंपिंग जोन के पास में रह रहे गांव वालों के आवासीय भवनो को खतरा हो रहा है तथा मिट्टी से उड़ने वाली धूल ने ग्रामीणों का जीना मुहाल किया है। मिट्टी से उड़ने वाली धूल ग्रामीणों के आवासीय भवनों, खेत खलिहानों तथा स्थानीय स्कूल को पूरी तरह प्रभावित कर रही है ग्रामीणों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सरपंच सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत से डंपिंग जोन को आवादी वाले क्षेत्र से अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है। इस दौरान प्रकाश चंद्र ,जगदीश चंद्र ,हेमचंद्र दीपक भट्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें