Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अगले 3 घंटे के लिए चंपावत सहित कई जिलों में येलो अलर्ट

लोहाघाट:अपर सचिव ने 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोहाघाट में की विकास कार्यों की समीक्षा

चंपावत:गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवो की शिनाख्त के एसपी ने दिए निर्देश

लोहाघाट:गुलदार के हमले मे गंभीर घायल गौ वंश की जान बचाने पहुंची 1962।

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय व समस्त थानों को बम से उड़ाने की धमकी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :एसओजी ने देबीधुरा क्षेत्र से 3 किलो अवैध चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, एसपी ने पुलिस टीम के लिए ₹5000 इनाम की करी घोषणा 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 2, 2024
एसओजी ने 3 किलो अवैध चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए गए ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चंपावत एसओजी ने भारी मात्रा में चरस बरामद कर एक चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी है एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया जिले के पाटी ब्लाक के देवीधुरा क्षेत्र के कंनवाड बैड तिराहे (ढोलीगांव रोड ) से मनीष खत्री एस ओ जी प्रभारी के नेतृत्व में एसओजी व एंएनटीएफ व पाटी पुलीस टीम द्वारा अभियुक्त दीवान गिरी उम्र 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय टीका गिरी निवासी ग्राम चकडिया भूमवाडी थाना पाटी के कब्जे से 03 किलो 17 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्त दीवान गिरी के विरुद्ध थाना पाटी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है विवेचना एसआई नवल किशोर थाना पाटी द्वारा की जा रही है अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने जानकारी देते हो बताया पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया वह लंबे समय से कैंसर रोग से ग्रसित है जिस कारण वह मजदूरी या अन्य काम नहीं कर पाता है कुछ समय से वह चरस तस्करो के संपर्क में आ गया था तथा बिना मेहनत शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में चरस तस्करी में लिप्त हो गया तथा इस चरस को वह अपने ढोली गांव निवासी परिचित मोहन सिंह से इकट्ठा कर हल्द्वानी में ऊंचे दामों में बेचने जा रहा था एसपी ने बताया चरस तस्करी में प्रकाश आए मोहन सिंह के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने जा रही है एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा चंपावत पुलिस नसे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं पुलिस के द्वारा कई नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अभियान लगातार जारी रहेगा तथा 2023मे चंपावत पुलिस चरस बरामदगी में उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रही है तथा पर्वतीय जिलों में पहले स्थान पर रही वहीं एसपी पींचा के द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹5000 इनाम की घोषणा करी है पुलिस टीम में एसआई मनीष खत्री एसओजी प्रभारी,एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी, एसआई ललित पांडे (एसओजी )हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल नवल कुमार ,कांस्टेबल सूरज कुमार, कांस्टेबल अशोक वर्मा ,कांस्टेबल विनोद जोशी शामिल रहे

जरूरी खबरें