Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:विद्यार्थियों को दो सिलेंडर रिफिलिंग की सुविधा परिचय पत्र पर मिले कनेक्शन तथा रिफिलिंग

लोहाघाट:आईटीबीपी के हिमवीरो ने किया क्राउड कंट्रोल का शानदार प्रदर्शन

चंपावत:प्रशासन की कार्रवाई एसडीएम ने किया गैस गोदाम का निरीक्षण

टनकपुर:सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी जनता की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

बाराकोट मे गैस का वाहन पहुंचने से जनता को मिली बड़ी राहत। बड़ी संख्या में गैस भराने पहुंचे लोग

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : राष्ट्रीय लोक अदालत मे 101 वादों का निस्तारण कर ₹85 लाख से अधिक का सेटलमेंट

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

चम्पावत राष्ट्रीय लोक अदालत मे 101 वादों का निस्तारण कर ₹85 लाख से अधिक का सेटलमेंट

अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत श्री भवदीप रावते के दिशा-निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर चम्पावत एवं बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला बार संघ चम्पावत तथा तहसील बार संघ टनकपुर के अधिवक्तागण, नामित सदस्यगण, पैनल अधिवक्तागण, बैंक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने प्रतिभाग किया तथा आपसी सहमति से मामलों के त्वरित निस्तारण का लाभ उठाया।राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत प्रथम पीठ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा जिला न्यायालय चम्पावत में कुल 35 वादों का निस्तारण करते हुए ₹19,26,600 का सेटलमेंट कराया गया। वहीं द्वितीय पीठ, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) टनकपुर के न्यायालय द्वारा 24 वादों का निस्तारण करते हुए ₹26,36,750 का सेटलमेंट किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद चम्पावत के समस्त न्यायालयों में प्री-लिटिगेशन स्तर पर मनी रिकवरी से संबंधित 42 वादों का निस्तारण कर ₹39,38,778 की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।इस प्रकार जनपद चम्पावत के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 101 वादों का सफल निस्तारण करते हुए ₹85,02,128 की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादों का त्वरित, सरल एवं आपसी सहमति से निस्तारण होने से वादकारियों को समय एवं धन की बचत के साथ-साथ त्वरित न्याय प्राप्त हुआ।

जरूरी खबरें