Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत:सुबह 6:30 की बस को रात 2:30 बजे दौड़ा ले गए रोडवेज के चालक परिचालक यात्रियों में आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
सुबह 6:30 की बस को 2:30 बजे दौड़ा ले गए रोडवेज के चालक परिचालक यात्रियों में आक्रोश हल्द्वानी रोडवेज के चालक परिचालक की मनमानी सामने आई है सोमवार को हल्द्वानी डिपो की हल्द्वानी -रीठा साहिब रोडवेज बस के चालक परिचालक सुबह 6:30 बजे की रीठा साहिब से हल्द्वानी जाने वाली बस को रीठा साहिब से रात के 2:30 बजे अपने मनमाने तरीके से भगा लें गये! सुबह यात्री बस के लिए आये तो यात्रियों को रीठा साहिब में बस नहीं मिली तो यात्रियों को जानकारी मिली बस को तो चालक परिचालक रात में ही भगा लें गए परेशान यात्रियो ने हल्द्वानी डिपो के एजीएम सुरेंद्र बिष्ट को दूरभाष के माध्यम से चालक परिचालक की इस हरकत से अवगत कराया तथा चालक परिचालक पर कार्यवाही करने की मांग की वहीं चालक परिचालक की इस हरकत से लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने कहा समय - समय पर चालक परिचालक के द्वारा समय से पहले बस ले जाने और आधे रास्ते से ही लौटा ले जाने की शिकायत लम्बे हमेशा चल रही है! पर उत्तराखंड परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है! साथ ही लोगो व यात्रियों ने कहा इस मामले को माoमुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा! उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के द्वारा लधीया घाटी क्षेत्र के लोगों को हल्द्वानी से जोड़ने के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है पर परिवहननिगम व चालक परिचालक इस सेवा पर पलीता लगा रहे है

जरूरी खबरें