Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रीठा साहिब और भिंगराड़ा में रामलीला का शानदार मंचन जारी। बड़ी तादात में पहुंचे दर्शक

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

रीठा साहिब और भिंगराड़ा में रामलीला का शानदार मंचन जारी। बड़ी तादात में पहुंचे दर्शकचंपावत जिले के रीठा साहिब और भिंगराड़ा में रामलीला का मंचन जारी है । रामलीला देखने के लिए बड़ी तादात में दूर-दूर से दर्शक पहुंच रहे हैं।रीठा साहिब में आदर्श रामलीला कमेटी लधिया घाटी के तत्वाधान में चल रही दूसरे दिन रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मुलाकात कर अपने यज्ञ को सफल बनाने व राक्षसों के बध के लिए राम और लक्ष्मण को मांगा और राम लक्ष्मण को अपने साथ लेकर तप किया ।राम लक्ष्मण के द्वारा ताड़का व अन्य राक्षसों का बध किया गया। गुरु विश्वामित्र राम लक्ष्मण को साथ लेकर सीता स्वयंवर के लिए राजा जनक के दरबार में पहुंचे और राजा जनक राजा से वार्तालाप की। वही दर्शकों के द्वारा रामलीला के कलाकारों के अभिनय की सराहना की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनू बोहरा ने सभी का धन्यवाद किया तथा मंच बनाने की घोषणा की और बाहर से आए हुए मेहमानों को स्वागत किया इस मौके पर क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता दरबान सिंह रजवार ने भी सहयोग देने की अपील की तथा अनिल वर्मा ,प्रकाश सिंह बोहरा ,पूर्व प्रधानाचार्य भीम सिंह बोरा की ओर से भी मंच बनाने मैं सहयोग का आश्वासन दिया गया रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा ने समस्त कमेटी की ओर से उनका धन्यवाद स्वागत किया इस मौके पर पनी राम सामाजिक कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष भारती मानवाधिकार ट्रस्ट के भगवान राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश सिंह बिष्ट, प्रधान भगवान सिंह कुवर ,व पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। क्षेत्र में 10 वर्ष के बाद रामलीला का आयोजन होने पर सभी में खुशी व उत्साह देखने को मिल रहा हैतो वही श्री ऐडी रामलीला भिंगराड़ा की पंचम दिवस की लीला में राम वन गमन,गंगा पार,सुमंत -दशरथ संवाद, दशरथ मरण,केकई दशरथ संवाद,राम भरत संवाद,भरत की अयोध्या वापसी तक की लीला का शानदार मंचन किया गया। जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया इस दौरान कमेटी अध्यक्ष गिरीश भट्ट,उपाध्यक्ष रमेश भट्ट,कोषाध्यक्ष धर्मानंद भट्ट,व्यवस्थापक हिमालय सिंह टोलिया,दिनेश भट्ट,बाजा मास्टर कृष्ण चंद्र भट्ट,तबला वादक पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें