रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोट अमोडी रामलीला में रामलीला की मची धूम, बड़ी संख्या में उमड़े लोग।
Laxman Singh Bisht
Sat, Oct 4, 2025
कोट अमोडी रामलीला में रामलीला की मची धूम, बड़ी संख्या में उमड़े लोग।
राम दिल को ना तोड़ो बुरी बात है सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा
चंपावत जिले के कोट अमोडी में दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन जारी है। सातवें दिवस की लीला में सीता वन स्त्री संवाद से लेकर शूर्पणखा नासिका छेदन से लेकर खर दूषण वध व रावण शूर्पणखा संवाद अंततः रावण मारीच संवाद तक तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। शुक्रवार को सातवें दिवस की लीला में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रामलीला कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद सीता वन स्त्री संवाद, शूर्पणखा का पंचवटी में प्रवेश, राम लक्ष्मण को शादी के लिए सम्मोहित करना और जब राम लक्ष्मण दोनों ने शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर सीता पर आक्रमण करने का प्रयास करना और लक्ष्मण ने क्रोध में आकर राक्षसी शूर्पणखा के नाक और कान काटने से खर दूषण वध से लेकर रावण मारीच संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए रामलीला में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ भाड़ देखने को मिली। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक खीमानंद भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। यहां राम का मनीष भट्ट, लक्ष्मण का आयुष भट्ट, सीता अंकित का भट्ट, शूर्पणखा का बेनीराम भट्ट रावण का ईश्वरी दत्त भट्ट ने निभाया। लीला का संचालन बलदेव भट्ट (आचार्य जी) ने किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यका गोविंद बल्लभ, हरीश चंद्र, बलदेव भट्ट, ललित मोहन भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, लक्ष्मी दत्त, तालीम मास्टर हेतराम भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता ईशु भट्ट, महेंद्र बोहरा, कौशल पाण्डे, ललित देऊपा, ईश्वरी दत्त भट्ट, राजेंद्र भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर स्वाला में सातवें दिवस की रामलीला में शूर्पणखा नासिका छेदन से लेकर रावण मारीच संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जगदीश चंद्र, कोषाध्यक्ष हेम चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष जगदीश भट्ट, व्यवस्थापक भुवन चंद्र भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।