रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमोडी छतकोट में रामलीला की मची धूम । जिलाधिकारी ने भी लिया रामलीला का आनंद,। दर्शकों की उमड़ी भीड़
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 8, 2026
अमोडी छतकोट में रामलीला की मची धूम । डीएम ने भी लिया रामलीला का आनंद
पहली बार आयोजित हो रही रामलीला में लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक
भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत व डीएम मनीष कुमार ने भी उठाया लीला का आनंद
देर रात तक दर्शकों का उमड़ा सैलाब
राम दिल को न तोड़ो बुरी बात है, सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा।

चंपावत। जनपद के पाल बिलौन क्षेत्र अमोडी छतकोट में रामलीला का आयोजन जारी है। आठवें दिवस की लीला में शूर्पणखा नासिका छेदन से लेकर खर दूषण वध तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में देर रात तक काफी बड़ी संख्या दर्शकों की भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है।मंगलवार को आठवें दिवस की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार व भाजपा नेता सुंदर बोहरा ने दीप जलाकर किया। जिसके बाद सीता वनस्त्री संवाद, शूर्पणखा का पंचवटी में प्रवेश करते हुए राम लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने और जब राम लक्ष्मण दोनों ने ही प्रस्ताव को अस्वीकार किया तो शूर्पणखा की ओर से सीता पर आक्रमण करने का प्रयास किया जाता है। जिसके बाद लक्ष्मण ने क्रोध में आकर शूर्पणखा की नाक काटने से लेकर खर दूषण वध तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान जिले में पहली बार आयोजित हो रही इस तरह की रामलीला का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी काफी सराहना की और देर रात तक लीला का आनंद लिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रामलीला के आयोजन को लेकर भाजपा नेता सुंदर बोहरा व ग्राम प्रधान रेखा बोहरा, दीपक बोहरा सहित पूरी छतकोट ग्राम पंचायत के लोगों की सराहना की गई। देर रात तक दर्शकों की काफी भीड़ भाड़ देखने को मिली। इधर राम की भूमिका अंशु जोशी, लक्ष्मण नीरज जोशी सीता रजनी जोशी, शूर्पणखा अनीता जोशी ने निभाई। इस मौके पर क्षेत्र के सभी लोग सहयोग कर रहे हैं।

=======

सुंदर बोहरा के प्रयासों से पहली बार आयोजित रामलीला की लोगों ने की सराहना।
जिले के छतकोट ग्राम पंचायत में पहली बार आयोजित हो रही रामलीला में सबसे महत्पूर्ण भूमिका भाजपा नेता सुंदर बोहरा ने निभाई है। उनके अथक प्रयासों से पहली बार इस ग्राम पंचायत में महिला और पुरुष दोनों की सामूहिक रूप से आयोजित रामलीला का आयोजन किया जा रहा। साथ ही महिला पत्रों को तालीम देने का कार्य ग्राम प्रधान रेखा बोहरा ने निभाई है। रेखा बोहरा ने दिन रात मेहनत से पत्रों के साथ अपना समय दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा क्षेत्र के लिए अपना सब निछावर करने वाले भाजपा नेता सुंदर बोहरा की सोच और उनकी प्रेरणा से यह राम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए पूरी ग्राम पंचायत की ओर से सुंदर बोहरा का आभार व्यक्त किया जाता है।