Sunday 22nd of February 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:लोहाघाट शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की गहरी खाई में गिरी कार दोनों की मौत

चंपावत:कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान।

देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन

चंपावत:27 फरवरी से होगा पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

लोहाघाट:5 मार्च को होगी सुई की प्रसिद्ध टीके की होली। 27 फरवरी को होगा चीर बंधन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:27 फरवरी से होगा पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

27 फरवरी से होगा पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षणआगामी 27 फरवरी से आयोजित होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले पूर्णागिरि धाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को पूर्णागिरि यात्रा मार्ग का पैदल चलकर व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर विशेष रूप से रात्रि के समय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मुंडन करने वाले संचालकों के लिए अधिकतम शुल्क ₹150 निर्धारित करने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक वसूली पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जल निगम को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों एवं शिविर स्थलों पर सुव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति हेतु समुचित प्लान तैयार कर समय से पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करें। आवश्यकता अनुसार टैंकर एवं पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। जल संस्थान को पर्याप्त संख्या में अस्थायी एवं स्थायी शौचालय स्थापित कर उनकी नियमित सफाई एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।यात्रा मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्थानों पर टाइल्स एवं फर्श की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर मजबूत बैरिकेटिंग लगाने तथा मार्गों को सुव्यवस्थित ढंग से चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।विद्युत विभाग को सम्पूर्ण यात्रा क्षेत्र में बिजली के तारों का सुरक्षा ऑडिट कराने, जर्जर एवं ढीले तारों को तत्काल बदलने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान अंधेरे स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त लाइट लगाने को कहा गया।दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि दुकानों का सामान सड़क अथवा यात्रा मार्ग पर बाहर न रखें। आवश्यकता अनुसार दुकानों पर कम से कम एक फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से रखा जाए। दुकानों एवं यात्रा मार्ग में लगी जालियों की वेल्डिंग मजबूत करने, गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित करने तथा उल्लंघन की स्थिति में तत्काल चालान काटते हुए विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं 27 फरवरी से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि धाम यात्रा आस्था का प्रमुख आयोजन है,

अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, पुलिस, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें