Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :प्रधान प्रतिनिधि ने तुंगीधार सकदेना सड़क में घटिया डामरीकरण के लगाया आरोप डीएम से जांच की मांग।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने तुंगीधार सकदेना सड़क में घटिया डामरीकरण के लगाया आरोप डीएम से जांच की मांग।

एनपीसीसी कर रही है कार्य। एक हफ्ते पहले किया गया डामर लगा उखड़ने। जमने लगी घास।

टूटे पड़े कलमठ दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत ।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में तुंगीधार भिंगराड़ा रीठा साहिब से सकदेना मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य कार्यदाई संस्था एनपीसीसी के द्वारा किया जा रहा है। सकदेना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल किशोर जोशी के द्वारा एनपीसीसी के द्वारा सड़क में घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कमल किशोर जोशी ने बताया एनपीसीसी के द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही सड़क मे किया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है। डामरीकरण के नीचे से घास उगने लगी है। जोशी ने बताया सड़क में बने कलमठ टूटे हुए हैं उनकी भी मरम्मत नहीं की गई है जिस कारण मार्ग में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कहां क्षेत्र में भारी मात्रा मे पाला वर्तमान में पड़ रहा है और कंपनी के द्वारा पाले में ही घटिया गुणवत्ता युक्त डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र वासियों में गहरा आक्रोश है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल जोशी के द्वारा बताया गया उनके द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी डीएम के निर्देश के बावजूद भी एनपीसीसी की कार्य प्रणाली पर कोई सुधार नहीं हुआ। मात्र दो दिन कंपनी के द्वारा कार्य रोका गया था। कहा एनपीसीसी के द्वारा मानको की धज्जियां उड़ाते हुए घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण कार्य सड़क में किया जा रहा है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों की ओर से जिला अधिकारी चंपावत से कार्य को रुकवाने तथा मामले की जांच कर दोबारा से डामरीकरण करने की मांग की हैउन्होंने बताया कंपनी के द्वारा सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है कहा किया जा रहा डामरीकरण कार्य ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा। एनपीसीसी के अधिकारी ग्रामीणों की सुनने तक को तैयार नहीं है। और अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

जरूरी खबरें