Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी

चंपावत:पाटी में जल संकट और विकास पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजशेखर जोशी ने जताई चिंता

बाराकोट:अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,

लोहाघाट:बेरोजगार डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन।

ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत। खाई में गिरी स्कॉर्पियो

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुर्गी पालन से बदली भिंगराड़ा की मीना देवी की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की पहचान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

मुर्गी पालन से बदली भिंगराड़ा की मीना देवी की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की पहचान

स्वरोजगार की मिसाल मेहनत और मार्गदर्शन का संगम: मजदूरी से सफल उद्यमिता तक का सफर

जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी अंतर्गत भिंगराड़ा गांव निवासी मीना देवी आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरी हैं। मीना देवी, शीला देवी स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं, जो ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सहयोग संकुल संघ चौड़ामेहता से जुड़ी हुई हैं। एक समय ऐसा था जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए वे मजदूरी करती थीं, लेकिन सीमित आय के कारण बच्चों की शिक्षा और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन बना हुआ था।उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव तब आया, जब अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (IFAD) द्वारा वित्त पोषित तथा उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) द्वारा संचालित ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ उनके गांव तक पहुंची। वर्ष 2022 से संचालित इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

परियोजना के तहत आयोजित बैठकों में मीना देवी को लघु उद्यम स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी और प्रोत्साहन मिला, जिससे उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। परियोजना के सहयोग से उनका चयन मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए किया गया।इस उद्यम के लिए कुल ₹2.50 लाख की कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें ₹75,000 की अनुदान राशि ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा प्रदान की गई। साथ ही ₹1.25 लाख का बैंक ऋण दिलाने में भी परियोजना टीम ने सहयोग किया, जबकि शेष ₹50,000 का अंशदान मीना देवी ने स्वयं जुटाया। तकनीकी मार्गदर्शन के तहत उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुर्गी शेड का निर्माण कराया और उच्च गुणवत्ता वाली नस्ल की मुर्गियों के साथ अपना व्यवसाय शुरू किया। प्रारंभ में 200 मुर्गियों से शुरू हुआ यह उद्यम धीरे-धीरे सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने लगा।

आज मीना देवी को इस व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग ₹8,000 से ₹12,000 तक की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और परिवार की सभी आवश्यकताओं को सहजता से पूरा करने में सक्षम हो गई हैं।मीना देवी कहती हैं कि ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ जैसे प्रयास ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उनका मानना है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही दिशा और सहयोग मिले, तो वे भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

जरूरी खबरें