Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:ग्राउंड जीरो पर पुलिस कप्तान/ रणनीति आई काम सकुशल संपन्न हुआ मतदान।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 24, 2025

ग्राउंड जीरो पर पुलिस कप्तान निर्वाचन ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश

जनपद चम्पावत पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए किये पुख्ता इंतजाम

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न करने हेतु एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा किया गया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण।आज दिनांक 24 जुलाई को जनपद चम्पावत में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के मतदान दिवस पर एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा लोहाघाट व पाटी ब्लॉक के विभिन्न मतदान स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस कप्तान के द्वारा मतदेय स्थलों पर नियुक्त सुरक्षा कर्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन करे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मतदान केन्द्र के अन्दर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइने लगी व बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, कैमरा व ऐसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न हो नहीं ले जाने दिया गया।मतदान केन्द्रों के आस-पास अनावश्यक भीड एकत्रित नहीं होने दी गई। पुलिस कप्तान के द्वारा अराजक तत्वों के साथ शक्ति से निपटने के लिए पुलिस टीम को सख़्त निर्देश दिए गए थे। पुलिस कप्तान द्वारा पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए बनाई गई कुशल नीति के कारण आज पंचायत चुनाव का पहला चरण सकुशल संपन्न हुआ। कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस कप्तान अजय गणपति ने कहा पंचायत चुनाव का दूसरा चरण भी इसी प्रकार सकुशल संपन्न कराया जाएगा इसके लिए चंपावत पुलिस पूरी तरह तैयार है।

जरूरी खबरें