Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: चंपावत:एक प्रदेश एक चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे पंचायत प्रतिनिधि प्रधानों ने डीएम को दिया ज्ञापन। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
एक प्रदेश एक चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे पंचायत प्रतिनिधि जिले भर के प्रधानों ने डीएम को दिया ज्ञापन। चंपावत त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को पूरे राज्य में एक साथ कराने की मांग को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधि लामबंद हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा एक देश एक चुनाव की शुरू की जा रही प्रक्रिया का स्वागत करते हुए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को डीएम चंपावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर मुख्यमंत्री को अपनी भावनाओं से अवगत कराया है। उनका कहना था कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष तक ग्रामीण विकास के कार्य पूरी तरह ठप हो गए थे यदि सरकार पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना चाहती है तो क्यों नहीं राज्य में भी एक साथ चुनाव संपादित किए जाएं जिससे पूरे राज्य में एकरूपता लाई जा सके इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा डीएम कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। ज्ञापन देने  में ग्राम प्रधान संगठन  प्रांतीय उपाध्यक्ष खीमानंद बिनवाल, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, महिला प्रांतीय उपाध्यक्षा आशा मौनी, जिला अध्यक्ष मनोज तड़ागी, नारायण सिंह फर्त्याल, राजेश अधिकारी, धन सिंह,सुंदर सिंह नेगी समेत दर्जनों प्रतिनिधि शामिल थे। वही जिलाधिकारी ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से उनकी भावनाओं को राज्य सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

जरूरी खबरें