Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला पत्रकार संगठन ने हौसले की मिसाल बने दिव्यांग दीपक शर्मा को सम्मानित किया

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 3, 2025

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला पत्रकार संगठन ने हौसले की मिसाल बने दिव्यांग दीपक शर्मा को सम्मानित किया चंपावत। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पाटी ब्लॉक के खरही गांव के 36 वर्षीय दिव्यांग चित्रकार दीपक शर्मा का जिला पत्रकार संगठन ने सम्मान कर हौसला बढ़ाया। दोनों हाथों की अंगुलियां मुड़ी होने के बावजूद दीपक अपनी शानदार पेंटिंग से हर किसी को हैरत में डाल देते हैं। यह दिवस हर साल तीन दिसंबर को दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर संरक्षक सी0एस0 जोशी ने दीपक शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर तथा सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जोशी ने कहा कि दीपक नाम ही नहीं, अपने हुनर से भी पूरे क्षेत्र में उजियारा फैला रहे हैं और हाल ही में क्रिकेट में दिव्यांग खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय सफलताएं यह संदेश दे रही हैं कि प्रतिबंध नहीं, संकल्प मायने रखता है।दुर्गम भींगराड़ा क्षेत्र के निवासी दीपक शर्मा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच पेंटिंग के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह ‘लधिया घाटी ग्रुप’ नाम से समाचार समूह संचालित करते हैं, जिसके जरिये क्षेत्र की समस्याओं, दुर्घटनाओं और जनहित से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। कार्यक्रम में जिला पत्रकार संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ललित मोहन जोशी समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें